Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

संगम नगरी में ग्रामीण खेल का महाकुंभ 25 से 27 मार्च तक

sv news


प्रदेशभर में आठ जोन के एक हजार खिलाड़ी जुटेंगे

प्रयागराज (राजेश सिंह)। संगम नगरी में ग्रामीण खेल के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल लीग 25 मार्च से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के आठ जाेन के अलग-अलग खेलों से जुड़े लगभग एक हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रयागराज को दूसरी बार इस आयोजन में मेजबानी का मौका मिला है।

युवा कल्याण विभाग करेगा आयोजन

युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण अंचल में खेल को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और फिर जाेन स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। यह प्रतियोगिताएं सभी जनपदों व जोन में हो चुकी हैं। इसके बाद अब राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल लीग का आयोजन होना है, जिसके लिए प्रयागराज को चुना गया है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक दूसरी बार प्रयागराज में यह आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2023 में यहां राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल लीग हुआ था।

सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 

जिला युवा कल्याण अधिकारी गुलशन शर्मा ने बताया कि यह ग्रामीण खेल लीग 25 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में आयोजित होगी। प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी और मेरठ जोन के करीब एक हजार खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। इस आयोजन पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरे जनपदों से आने वाले खिलाड़ियों और कोच के ठहरने व भोजन की व्यवस्था मैरी लूकस स्कूल में की गई है। 

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम से होगी शुरुआत

ग्रामीण खेल लीग के एथलेटिक्स से जुड़ी बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में कराई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, शार्ट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाई जंप और लांग जंप शामिल हैं। वहीं बैडमिंटन की बालक व बालिका वर्ग की एकल व युगल दोनों श्रेणी की प्रतियोगिता मेयो हाल में होगी।  

कल से जुटेंगे खिलाड़ी

युवा कल्याण विभाग की ओर से कराए जा रहे राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल लीग के लिए 24 मार्च की शाम से ही प्रदेश भर के खिलाड़ियों का जुटान संगम नगरी में होने लगेगा। इन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सात जनपदों के करीब 30 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। 25 मार्च से यह खेल लीग शुरू होगा, जो 27 मार्च तक चलेगा।

इन खेलों में जोर आजमाएंगे खिलाड़ी 

बालक-बालिका वर्ग की 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, शार्ट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाई जंप और लांग जंप प्रतियोगिताएं मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होंगी। वहीं बैडमिंटन की बालक व बालिका वर्ग की एकल व युगल दोनों श्रेणी की प्रतियोगिता मेयो हाल में होगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर के करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

20 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी 

जिला युवा कल्याण अधिकारी गुलशन शर्मा ने बताया कि मीरजापुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, हमीरपुर, सुल्तानपुर, चित्रकूट के जिला युवा कल्याण अधिकारियों को भी शासन स्तर से अलग-अलग जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अलग-अलग जनपदों से 20 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लगाए गए हैं। प्रयागराज की टीम अलग से तैयारियों में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad