Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुलिस चौकी में घुसा नशेड़ी, फाइलें-कुर्सियां फेंकी, मंत्री और पुलिस को दी गालियां

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर जोन में पुलिस की कार्यशैली पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब एक नशेड़ी युवक ने दिन-दहाड़े पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। घटना नैनी थाना क्षेत्र की गंगोत्री नगर पुलिस चौकी की है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक नशे की हालत में चौकी पर पहुंचा। उस वक्त संयोग से चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। खाली चौकी देख युवक का हौसला बढ़ गया। उसने अंदर रखी सरकारी फाइलों को उठा-उठाकर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, चौकी में रखी मेज और कुर्सियों को भी घसीटकर बाहर फेंक दिया।

मंत्री और पुलिस को गालियां, लाठी लेकर दौड़ाया

हंगामा यहीं नहीं रुका। चौकी से बाहर निकलकर युवक ने शहर के एक मंत्री और पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हाथ में लाठी लेकर आने-जाने वाले लोगों को दौड़ाने लगा। जब आसपास के लोगों ने मोबाइल से उसका फोटो-वीडियो बनाना शुरू किया तो वह उन पर भी हमला करने दौड़ पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया। पूछताछ में युवक की पहचान चाका गांव निवासी महावीर के रूप में हुई है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad