Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ऑपरेशन 'मुस्कान 'के तहत गुमशुदा बालक बरामद: पुलिस ने 3 घंटे में परिजनों से मिलवाया

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नारी बारी चौकी पुलिस ने एक गुमशुदा बालक को मात्र तीन घंटे में बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया। नौ वर्षीय बालक धर्मवीर कोल को सकुशल वापस पाकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
घूरपुर थाना क्षेत्र के बीरवल निवासी शंकरलाल कोल का नौ वर्षीय पुत्र धर्मवीर कोल लापता हो गया था। बालक अपना नाम और गांव का नाम ठीक से नहीं बता पा रहा था, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया था।
चौकी प्रभारी नारी बारी रमेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ काफी मशक्कत और सूझबूझ से बच्चे से बातचीत की। उन्होंने धैर्यपूर्वक जानकारी एकत्र की और उसके परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन तत्काल पुलिस चौकी नारी बारी पहुंचे। अपने गुमशुदा बच्चे को सामने देखकर वे भावुक हो उठे और पुलिस टीम, विशेषकर चौकी प्रभारी रमेश कुमार सिंह का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में काफी तारीफ हो रही है। शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधिकारियों के ऐसे समर्पित प्रयासों से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad