Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सपाके पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोर में अमोनिया टैंक फटा

 

sv news

छत गिरने से 15 मजदूर दबे; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)।  गंगापार में मलाक हरहर के पास लखनऊ रोड पर चंदापुर गांव के सामने स्थित सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। इसमें 15 से अधिक मजदूर दब गए। खबर पाकर फायर कर्मियों समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि अमोनिया गैस के रिसाव के कारण कोई कोल्ड स्टोर के भीतर दाखिल नहीं हो पा रहा है। दबे मलवे से दो लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए भेजा गया।

sv news

पूर्व मंत्री अंसार अहमद का चांदपुर गांव के सामने आदर्श कोल्ड स्टोर है। सोमवार दोपहर कोल्ड स्टोर में आलू रखी जा रही थी। इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि कोल्ड स्टोर की छत गिर गई। वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। खबर पाकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे मजदूर बिहार के सहरसा के रहने वाले बताए जाते हैं। अमोनिया गैस के रिसाव के कारण फायर कर्मी रेस्क्यू भी नहीं शुरू कर पा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad