Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में इंस्पेक्टर सस्पेंड: कामकाज में लापरवाही, अफसरों के आदेश को न मानने में कार्रवाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं प्रदीप सिंह सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। साइबर थाने में तैनाती के बाद उन्हें कई अहम मामलों की विवेचना सौंपी गई। हालांकि विवेचना के निस्तारण में उनकी परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं रही। ज्यादातर मामलों में कार्रवाई जांच तक ही सिमटी रही।

फर्जी मार्कशीट जारी करने वाले को गिरफ्तार किया था हालांकि हाल ही में उन्होंने राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था बनाकर फर्जी मार्कशीट-सर्टिफिकेट जारी करने के आरोपी राजमन गोंड को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। उसे जिस मामले में गिरफ्तार किया गया, वह पत्राचार शिक्षा संस्थान के अपर शिक्षा निदेशक ने एक सितंबर 2024 को साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया था। आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर यह पूरा खेल करता था।

विस्तृत पूछताछ में होता बड़ा खुलासा पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस खेल के पीछे एक बड़े नेटवर्क का हाथ होने की आशंका थी, जिसमें राजमन गोंड सिर्फ एक कड़ी थी। उससे विस्तृत पूछताछ की जाती, इसके अलावा साक्ष्य जुटाए जाते तो बड़े खुलासे हो सकते थे। हालांकि ऐसा नहीं किया गया। इसे लेकर अफसर उनसे नाखुश थे।

अफसर बोले हालांकि अफसर सिर्फ इतना कह रहे हैं कि कार्य में लापरवाही व शिथिलता पर यह कार्रवाई की गई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इंस्पेक्टर की कार्यशैली को लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad