Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: टीएमसी के पूर्व विधायक गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने हंडिया में पकड़ा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक खोकन दास को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से हंडिया टोल प्लाजा के पास से खोकन दास को गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिमांड लेकर टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास को पश्चिम बंगाल ले जाएगी।

2026 के चुनाव में करना पड़ा हार का सामना

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में खोकन दास ने फिर बर्धमान दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार मौमिता बिस्वास मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा। 59 वर्षीय खोकन दास ने 2021 के विधानसभा चुनाव में वर्धमान दक्षिण सीट से जीत दर्ज की थी। यह टीएमसी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। कई बार यह अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे।

फार्च्यूनर से कोलकाता से जा रहे थे दिल्ली

पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक खोकन दास फार्च्यूनर कार से कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। कार को चालक चला रहा था। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लिया है। रविवार को दोपहर करीब सवा एक बजे पुलिस ने हंडिया टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करके पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। कार को कब्जे में पुलिस ने थाने ले गई। ट्रांजिट रिमांड के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस खोकन दास को लेकर तत्काल प्रयागराज शहर रवाना हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad