Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: प्रेम विवाह का विरोध करने पर सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमलाकर उतारा मौत के घाट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के विरोध पर 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता तिलकधारी भारतीया की नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात से करमा चकिया डेरा गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, तिलकधारी की मौत से परिवार में गम और गुस्सा छाया हुआ है।
बताया गया है कि घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चकिया डेरा गांव निवासी तिलकधारी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ माह पहले तिलकधारी के छोटे भाई का बेटा पट्टीदार की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसका विरोध तिलकधारी कर रहे थे, जिसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। विवाद को समाप्त करने के लिए घरवालों ने प्रेम विवाह करने वालों को बाहर भेज दिया था।
इसके बावजूद उनके बीच विवाद होता रहा। आरोप है कि रविवार रात दो बजे जब तिलकधारी अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी पट्टीदार के कुछ लोगों ने चापड़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर बेटियां बाहर निकलीं तो ग्रामीणों को घटना का पता चला।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद दो संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ कर रही है। हालांकि घरवालों ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्रा का कहना है कि प्रकरण जांच की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि प्रेम विवाह के विरोध पर हुए झगड़े के कारण हत्या की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad