Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गुलाब चन्द्र बने एडीएम, यूपी सरकार ने दी पदोन्नति

 

sv news

कौशाम्बी/मीरजापुर (राजेश सिंह)। ग्राम मखदूमपुर, थाना पिपरी, तहसील चायल, जनपद कौशाम्बी के निवासी पीसीएस अधिकारी गुलाब चन्द्र को उत्तर प्रदेश सरकार ने पदोन्नत कर अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) बना दिया है। वे वर्तमान में उपजिलाधिकारी मिर्जापुर के पद पर कार्यरत थे।

संघर्ष से शिखर तक का सफर

गुलाब चन्द्र का मूल जन्म स्थान ग्राम मझियारी, थाना लालापुर, तहसील बारा, जनपद प्रयागराज है। उनका परिवार वर्ष 1982-83 में कौशाम्बी के ग्राम मखदूमपुर, तहसील चायल में आकर बस गया। शिक्षा की बात करें तो गुलाब चन्द्र ने विद्या श्री मंदिर इंटर कालेज, गांजा से हाईस्कूल तथा पब्लिक इंटर कॉलेज, मनौरी से विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद IERT प्रयागराज से मैकेनिकल शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। सरकारी सेवा में पहले तहसीलदार के पद पर चयनित हुए, फिर पदोन्नति पाकर पीसीएस अधिकारी बने। प्रशासनिक क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के चलते अब उन्हें एडीएम के पद पर पदोन्नत किया गया है।

IAS का सपना, 4 बार दी मेन्स परीक्षा

गुलाब चन्द्र सिविल सेवा परीक्षा में भी लगातार प्रयासरत रहे हैं। वे लगातार 4 बार IAS की मुख्य परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से अंतिम रूप से चयन नहीं हो सका। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एडीएम के पद तक पहुंचे। उनकी इस उपलब्धि पर मखदूमपुर, कौशाम्बी सहित प्रयागराज और मिर्जापुर में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad