प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार मे नैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महेवा चौराहे के समीप एक बंद मकान के अंदर शनिवार को एक वृद्ध का शव मिला। दुर्गंध आने पर लोगों को हुई जानकारी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से मकान बंद होने पर सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुयी । सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम दलबल के साथ पहुंची और साक्ष्यों को एकत्र किया । बताते हैं कि बरामद शव चार से पांच दिन पुराना है और मृत शरीर से पानी के साथ ही खून का रिसाव भी था। मृतक वृद्ध के कोई संतान नहीं थी । जबकि पत्नी से विवाद होने पर वह अलग रहते थे । आसपास के लोगों की मानें तो उनकी मानसिक हालत भी सही नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो पाएगा। वहीं लोगों के बीच कई प्रकार की चर्चाएं व्याप्त रही।
