Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कमरे में फांसी से लटका मिला परदेस से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

SV News

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। दो दिन पहले मुंबई से लौटे युवक का शव उसी के घर के कमरे में फांसी से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम छा उठा परिजनों की सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए यसआरयन प्रयागराज भेजा।
थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत मड़ार गांव में एक युवक ने शुक्रवार देर रात अपने कमरे में बिना पंखे वाले चुल्ले में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा और चौकी इंचार्ज दिघिया बिक्की गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए यसआरयन प्रयागराज भेज दिया। मांडा के मंड़ार गांव निवासी 30 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र जुम्मन अली मुंबई में प्राइवेट काम करते थे। दो दिन पहले मुंबई से गांव लौटे थे। उनका निकाह साल भर पहले 28 मई 2025 को हुआ था। पत्नी चार महीने से एक तीन माह की बच्ची के साथ मायके में है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सद्दाम हुसैन अपने कमरे में सोने चले गए थे। मध्यरात्रि बाद किसी समय उन्होंने फांसी लगा ली। सुबह जब वह नहीं उठे और परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
सूचना पर मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा और दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए यसआरयन प्रयागराज भेजा।
पुलिस के अनुसार सद्दाम का अपनी पत्नी सजरूनिशा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी चार महीने से अपने मायके में रह रही है। परिजनों ने भी पत्नी से विवाद को ही आत्महत्या का संभावित कारण बताया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी। पति पत्नी दोनों के मोबाइल सर्विलांस में लगाकर घटना के तह तक पहुंचा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad