Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

परदेस में हार्ट अटैक से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SV News

एक माह पहले हुई थी शादी

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। एक माह पहले अपनी शादी के बाद पत्नी को घर छोड़कर नौकरी के लिए परदेस गये युवक के अचानक मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। नव विवाहिता के हाथ की मेंहदी भी फीकी नहीं पड़ पायी थी कि उसके पहले ही पति के अचानक मौत की मनहूस खबर ने उसका संसार उजाड़ दिया। 
मांडा क्षेत्र के हंड़िया ग्राम पंचायत के गोसाईदासपुर गांव निवासी मनोज कुमार कुशवाहा (उम्र 35 वर्ष) पुत्र संगम लाल कुशवाहा की गुजरात के आनंद जिले में शुक्रवार सायं हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। मनोज रोजगार के सिलसिले में गुज़रात के आनंद शहर में दाता कंपनी में प्राइवेट नौकरी के लिए एक महीने पहले 18 मई को घर से गये थे। उनकी शादी अभी छह मई 2026 को मांडा के पचेड़ा गांव में रेखा से हुई थी। छह म शई को शादी के बाद वे 18 मई को शीघ्र घर वापस आने का वायदा करके घर से गुजरात गये थे। अचानक हुई इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों के अनुसार मनोज की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ह्रदयगति रुकने से हुई मौत बताकर इलाज से इंकार कर दिया। मनोज के मौत की सूचना मिलते ही उनकी नवविवाहिता पत्नी रेखा , पिता संगमलाल कुशवाहा, बड़े भाई अनिल व छोटे भाई नीरज सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर मनोज मेहनती और मिलनसार स्वभाव के युवक थे। घर के इकलौते कमाऊ बेटे की मौत के बाद परिजनों का भविष्य अंधकारमय है। रविवार सायं तक शव गांव आने की उम्मीद है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad