Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत, कौशांबी में तीन गाय व मोर की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शुक्रवार सुबह आसमान में छाए बादलों ने प्रयागराज और कौशांबी में बारिश शुरू कर दी। इसी दौरान वज्रपात भी हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से प्रयागराज के उतरांव क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। वहीं कौशांबी के कोखराज इलाके में तीन गाय और एक मोर की जान चली गई। 
उतरांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर बारो गांव निवासी 22 वर्षीय धीरज भारतीया पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ भारतीया शुक्रवार सुबह बारिश के बीच जानवरों को चारा डालने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान वज्रपात की जद में आने से वह गंभीर रूप से गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे तत्काल शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
धीरज भारतीया चार भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर ‌था। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में सहयोग करता था। उसकी मौत से मां सुशीला देवी सहित पूरा परिवार गमगीन है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
टेढ़ीमोड़ प्रतिनिधि के अनुसार कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे हुई बारिश के दौरान वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आकर एक पशुपालक की तीन गाय और एक मोर की मौत हो गई। शहजादपुर निवासी रवि शंकर यादव ने अपने घर के बगल पेड़ों के नीचे तीन गायों को बांधा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad