Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बिजली के हाईटेंशन टॉवर पर फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश)। यमुनापार में औद्योगिक क्षेत्र थाने के मुंगारी गांव के हरदुआ में लगे बिजली के हाईटेंशन टावर से एक अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला। शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घरवाले भी कुछ नहीं बता सके। पुलिस की मानें तो अभी तक की जांच में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।
मुंगारी दमड़ी का पूरा गांव निवासी 50 वर्षीय देवी प्रसाद मजदूरी करते थे। उनके तीन बेटे व एक बेटी हैं। दो बेटे गुजरात की एक कंपनी में काम करते हैं, जबकि एक बेटा घर पर रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मुंगारी गांव के हरदुआ में लगे हाईटेंशन टॉवर पर एक व्यक्ति को फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को खबर दी। 
कुछ ही देर में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाने के बाद शिनाख्त कराया गया। ग्रामीणों ने उनकी पहचान देवी प्रसाद के रूप में की। खबर पाकर मृतक के घरवाले मौके पर पहुंचे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाकर सभी कमरे में सोने चले गए। संभवत: देर रात देवी प्रसाद घर से निकले।
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि मृतक के घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि घरेलू कलह से तंग आकर देवी प्रसाद ने खुदकुशी की है। हालांकि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad