Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में कब्जा मुक्त नहीं हो पाई 18 बिस्वा जमीन, थक हार कर फंदे से लटक गया मजदूर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगापार के सराय इनायत थाना क्षेत्र के सदरेपुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जा और प्रशासन से कार्यवाही में होती लेटलतीफी से आहत मजदूर फांसी के फंदे से लटक गया। 45 वर्षीय छोटेलाल का शव फंदे से लटकता देख अन्य लोगों ने शोर मचाया। शव उतारा गया तो मृतक की जेब में एसडीएम फूलपुर को दिया गया शिकायती पत्र मिला। जिसमें उसने दबंगों के द्वारा 18 बिस्वा जमीन पर कब्जा करने की परेशानी बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इस घटना से परिवार के लोगों में मातम है जबकि प्रशासनिक अनदेखी के चलते अन्य ग्रामीणों में नाराजगी है। 
सदरेपुर निवासी विजय बहादुर उर्फ छोटे लाल पटेल, टीनशेड वाले कमरे में अकेला रहता था। पास में ही परिवार के अन्य लोग रहते हैं। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार कुछ लाेंगो ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जमीन से कब्जा हटवाने के लिए छोटेलाल काफी परेशान था। उप जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। अन्य सक्षम अधिकारियों के यहांं भी गुहार लगाई। कहीं से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुबह बड़े भाई श्याम बहादुर ने छोटेलाल का शव नीम के पेड़ से लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। तब तक छोटेलाल की मौत हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रह है। मृतक की जेब से एक पत्र मिला है जिसमें जमीन के विवाद को लेकर एसडीएम फूलपुर से शिकायत है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लगभग 15 साल पहले छोटेलाल, पत्नी की हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad