Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के चढ़ावे की होगी गिनती

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सिविल लाइंस स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर में चढ़ावे की धनराशि को लेकर अब प्रशासनिक कवायद शुरू हुई है। मंदिर का करोड़ों रुपये का चढ़ावा बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट कराया जाएगा। मंदिर के दानपात्रों में वर्षों से पड़ी चढ़ावा राशि की अब गिनती होगी, जिसके लिए मशीन मंगाई जा रही है।

गिनती के बाद लगभग 60 प्रतिशत राशि की एफडी होगी तथा शेष चढ़ावा चालू खाते में रखी जाएगी। मंदिर के सबसे बड़े छह दान पात्रों में करोड़ों के नोट हैं। वहीं लगभग 22 अन्य दानपात्र हैं, जिनमें भी करोड़ों के नोट चढ़ावे वाले पड़े हैं। इसके अलावा हनुमानजी की प्रतिमा के सामने चार बड़े और दो छोटे दानपात्र रखे गए हैं।

मशीन में होगी नोटों की गिनती

शिव कचहरी में चार दानपात्र सील हैं। वहां चार नए दानपात्र फुल हैं। बड़े छह दानपात्र मुख्य मंदिर में तथा अन्य 22 दानपात्र स्टोर रूम में हैं। सभी दानपात्रों में मंदिर प्रबंधन तथा प्रशासन के अलग-अलग ताले लगे हैं। स्टोर रूम के दरवाजे में भी प्रशासन व प्रबंधन के अलग ताले लगे हैं। मंदिर प्रबंधन में विवाद के बाद न्यायालय ने डीएम को रिसीवर बना दिया।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसका दायित्व एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा को दिया है, जिनकी कमेटी ने दानपात्रों को सील कराया है। मशीन से नोटों की गिनती के बाद बैंक में राशि जमा कराने की कवायद शुरू होगी। फिलहाल नोटों की तो गिनती मशीन से कराई जाएगी मगर सिक्कों की गिनती कोटेदार करेंगे। प्रत्येक दिन 40 कोटेदार तथा एडीएम आपूर्ति कार्यालय का स्टाफ गिनती में लगाया जाएगा। सिक्कों की गिनती भी सीसीटीवी कैमरे के सामने होगी।

श्रीहनुमत निकेतन मंदिर सिविल लाइंस चढ़ावा की धनराशि की गिनती के लिए अब प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही नोटों की गिनती के लिए मशीन ली जाएगी। इसके अलावा सिक्कों की गिनती के लिए कोटेदार लगाए जाएंगे। चढ़ावे की लगभग 60 राशि बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट होगी।विजय शर्मा, एडीएम आपूर्ति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad