Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का सफल आयोजन

sv news

प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। आशुतोष मेमोरियल स्कूल, धनैचा मलखानपुर में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम " स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था हेतु योग “ रही, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए प्रेरित करना है।

sv news

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत डॉ. टी. एन. पाण्डेय (प्रमाणित योग प्रशिक्षक)  के निर्देशन में सूक्ष्म यौगिक व्यायाम एवं योगाभ्यास कराया गया। योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, शशांकासन तथा पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कपालभारती , अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान संकल्प एवं ध्यान कराया गया तथा अंत में शांति पाठ के साथ योग सत्र का समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. गिरीश कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नियमित रूप से योग करने तथा इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिकाओ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं लाभकारी रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad