मेजा प्रयागराज (विमल पाण्डेय) मेजा क्षेत्र के ग्राम पाती निवासी समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय की माता हीरावती देवी (100 वर्ष) सोमवार देर रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
हीरावती देवी धार्मिक एवं सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
