Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: फंदे से लटककर युवक ने दी जान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

SV News

क्या पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी की? पुलिस तो यही कह रही

प्रयागराज (राजेश सिंह)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव में 27 वर्षीय अंकित मिश्रा पुत्र लालचंद मिश्रा ने गुरुवार भोर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घरवाले कोई स्पष्ट कारण तो नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी की बात सामने आई है।
पुरवा खास गांव निवासी अंकित मिश्रा की तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह गांव में ही सरकारी राशन की दुकान पर काम करता था। करीब छह वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उसकी तीन बेटियां हैं। गुरुवार भोर में घरवाले अंकित मिश्रा के कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटकते देख हतप्रभ रह गए। चीख पुकार मची तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस का कहना है कि घरवालों से बातचीत में पता चला कि अंकित का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिस कारण करीब तीन माह से उसकी पत्नी नैनी में अपनी बहन के घर रह रही है। अंकित ने खुदकुशी किन कारणों से की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घरेलू विवाद के चलते ही उसने खुदकुशी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad