Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मंत्री का भव्य स्वागत

SV News

नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। हर बूथ पर कार्यकर्ता होगा तो पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। हम संगठित होंगे तभी हमारी ताकत सभी को दिखेगी। 2027 चुनाव को लेकर पार्टी का कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। उक्त बातें शनिवार को नैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में निषाद पार्टी की बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री संजय निषाद ने कही।
शनिवार को नैनी के गेस्ट हाउस में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने से पहले मंत्री संजय निषाद का नए यमुना पुल पुराने टोल प्लाजा के पास पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश गिरी उर्फ दीपू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में लगभग 200 चार पहिया वाहनों का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुुंचा यहां मंच पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह प्रयागराज निषाद राज की धरती है। यहां से प्रदेश और देश की दिशा तय होती है। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है। त्रेता युग में भगवान राम ने इस बिरादरी को गले लगाया है। हमारा समाज हमेशा से मुख्य धारा में रहा है। पहले लोग हमारे वोट का प्रयोग करते थे। लेकिन अब पार्टी ने निषादों को जगरुक किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह बेईमान पार्टी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने निषादों पर डंडा बरसाया है, जिसका जवाब अब निषाद पार्टी देगी। उन्होंने बिरादरी के लोगों से सोच बदलने का आहवान किया। इस मौके पर देवेश गिरी ( पूर्व जिला पंचायत सदस्य),दिलीप तिवारी(पूर्व प्रधान ),आशीष सिंह उर्फ आशू,जीवन लाल यादव नागेंद्र सिंह, दरोगा सिंह पटेल, पप्पू पटेल, राजेश शर्मा, मन्नू गुप्ता, रोहित जायसवाल, फूल चंद्र पाल, राजकरण यादव, सुरेश विश्वकर्मा, अमित सिंह, पारितोष मिश्रा, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad