प्रयागराज (राजेश सिंह)। बैंक रोड स्थित राजर्षि टंडन सेवा केंद्र ट्रस्ट प्रांगण में जन मीडिया टीवी के उत्तर प्रदेश में 'जन मीडिया टीवी ऐप' का गरिमामय शुभारंभ हुआ। आपको बता दे कि जन मीडिया टीवी भारत का उभरता हुआ वर्नाक्यूलर डिजिटल मीडिया नेटवर्क है,जो निष्पक्ष, विश्वसनीय एवम जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविक आवाज को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम की मुख्य विशेषता शहर उत्तरी के विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई का उद्बोधन रहा। उन्होंने पत्रकार हित में एक बड़ा ऐलान करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायक ने पत्रकारों के लिए मकान की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पत्रकारों के हित के लिए सरकार के सामने मजबूती से बात रखने का वादा किया। उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से भी इस विषय पर त्वरित बात करने के लिए कहा।
---कर्तव्य का बोध: विधायक ने कहा कि प्रयागराज के पत्रकारों के हितों को आगे बढ़ाना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।
----शीघ्र कार्रवाई का भरोसा: उन्होंने पत्रकार साथियों को आश्वस्त किया कि इस योजना पर जल्द ही धरातल पर काम शुरू होगा।
कार्यक्रम में जेटपैट ऐप के संस्थापक जयतीर्थ दहिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जन मीडिया टीवी की इस पहल को युवाओं, स्टार्टअप्स और उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि तकनीक और मीडिया का समन्वय रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
रणबीर छिक्कारा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डिजिटल नवाचार एवं मीडिया सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया तथा जन मीडिया टीवी की उज्ज्वल सफलता की कामना की।
राहयनी सोलरके मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास मिश्रा ने जन मीडिया टीवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और नवाचारों को समाज से जोड़ने का प्रभावी मंच भी बनेगा। उन्होंने विशेष रूप से उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जन मीडिया टीवी की सराहना की।
समारोह का सबसे आकर्षक केंद्र प्रसिद्ध कलाकार आनंद कुमार एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। उनकी मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे समारोह में सांस्कृतिक गरिमा का वातावरण निर्मित किया।
----गरिमामय माहौल में हुआ भव्य शुभारंभ-
यह भव्य समारोह कार्यक्रम संयोजक घनश्याम शुक्ला के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक, शैक्षिक, औद्योगिक और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह में शामिल हुए प्रमुख अतिथियों में
वी. के. पांडेय (पूर्व अध्यक्ष, यूपीपीएससी)
इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेयी (विधायक, शहर उत्तरी)
सुनील कुमार सिंह (एसपी)
अरविंद मिश्रा
दुर्गेश दुबे
सतीश गुप्ता
शुभ्रांशु पांडेय
सभी आगंतुक अतिथियों ने जन मीडिया टीवी की इस नई और आधुनिक डिजिटल पहल की जमकर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
दिल्ली की टीम ने साझा की भविष्य की योजनाएँ
समारोह में विशेष रूप से दिल्ली से पहुँची जन मीडिया टीवी की केंद्रीय टीम ने भी अपने विचार रखे। इस टीम में शामिल प्रमुख सदस्यों मे संजीव झा
प्रकाश मिश्रा
दिव्या त्रिपाठी
स्वास्तिका भट्ट
जतिन राणा
केंद्रीय टीम के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश में जन मीडिया टीवी के आगामी विस्तार पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल मीडिया की असीम संभावनाओं और भविष्य की मजबूत कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
