मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के मटिही गांव में सोमवार को सुबह एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के मटिही , बकचूंदा गाँव निवासी अवधेश पटेल (50) का शव गोसौरा कलां ग्रामपंचायत में स्थित निर्माणाधीन रामलाल गुप्ता के खाली मकान में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही मेजा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के कारण अवधेश पटेल मानसिक तनाव में थे और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गाँव में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।


