Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मांडा में अनियंत्रित बाइक से गिरे रेलकर्मी की मौत

SV News

मांडा के टिकरी की घटना,साथी रेलकर्मी घायल,शव पीएम भेज जांच में जुटी पुलिस

मांडारोड, प्रयागराज। क्षेत्र के टिकरी इलाके में शनिवार रात अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि साथी रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल के भर्ती कराया और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए शहर भेज दिया है।घटना को लेकर परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
मांडा थाना क्षेत्र के हंडिया निवासी अरुण कुमार पुत्र रामजस रेलकर्मी हैं।वह अपने साथी रेलकर्मी जिगना थाना क्षेत्र के भिटरिया (वर्तमान पता - लेदियारी थाना कोरांव) निवासी मुरलीधर 39 वर्ष पुत्र बासुदेव बाइक से शनिवार रात उचडीह रेलवे स्टेशन पर चल रही ड्यूटी कर कमरे पर मांडा रोड़ लौट रहे थे।इस दौरान प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे पर टिकरी गांव के सामने अचानक से बाइक अनियंत्रित हो गई।इससे दोनो रेलकर्मी सड़क पर जा गिरे।इसमें बाइक पर पीछे बैठे मुरलीधर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर मांडा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा,डिघिया चौकी प्रभारी अक्षय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजवाया और शव कब्जे में लेकर परिजनो को सूचना दी।वहीं रोते बिलखते मृतक और घायल के परिजन मौके पर पहुंचे।वहीं इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।
घटना को लेकर मृतक की पत्नी विटोला देवी,बेटी श्रद्धा,निधि और कुसुम सहित परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad