Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मंडलायुक्त ने लेटे हनुमान जी कॉरिडोर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया

 

sv news

कॉरिडोर के पिलर्स पर कराए जा रहे नक्काशी कार्य में गुणवत्ता एवं फिनिशिंग में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई गई तथा निर्धारित गुणवत्ता और पूर्ण फिनिशिंग सुनिश्चित होने के बाद ही कार्य का भुगतान करने के निर्देश दिए

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे लेटे हनुमान जी कॉरिडोर के विभिन्न विकास कार्यों का उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे कॉरिडोर के मैप एवं डिजाइन का अवलोकन करते हुए विभिन्न कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कॉरिडोर में रेड सैंडस्टोन से बनाए जा रहे पिलर्स एवं संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। पिलर्स पर कराई जा रही नक्काशी में अपेक्षित गुणवत्ता एवं फिनिशिंग न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कार्य में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्काशी कार्य में निर्धारित गुणवत्ता एवं पूर्ण फिनिशिंग सुनिश्चित होने के बाद ही संबंधित कार्य का भुगतान किया जाए।

sv news

उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष संभावित जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्री निवास के विस्तार के लिए कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने उसके पैराफिट को कॉरिडोर के अन्य हिस्सों में बनाए गए पैराफिट के अनुरूप रखने के निर्देश दिए, ताकि पूरे कॉरिडोर में एकरूपता बनी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad