मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। मांडा के नहवाई गांव निवासी समाजसेवी डाक्टर आनंद कुमार चौबे को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया।इस मनोनयन पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
जानकारी श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने दी कि जनपदीय गोसंरक्षण समिति प्रयागराज की समिति का डाक्टर आनंद चौबे को सदस्य मनोनीत किया गया है। नामित सदस्य जनपद के गोशालाओं के सम्यक रुप से संचालन तथा उनको स्वावलंबन की ओर बढ़ाने हेतु बायोगैस, कंपोस्ट, पंचगव्य से बनाये जाने वाले विभिन्न पदार्थों साबुन, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का क्वायल, गोमूत्र से बनी फिनायल व औषधियों के उत्पादन व विक्रय में सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त मनोनयन पर डाक्टर आनंद चौबे ने कहा कि मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार का सदस्य बनाकर जो विश्वास और सम्मान प्रदान किया गया है, उसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। यह दायित्व मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि गौ सेवा, गौ संरक्षण और समाज के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का अवसर है। विश्वास दिलाता हूँ कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूँगा।
