Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज कमिश्नरेट में तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस आयुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट द्वारा जनहित एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत तीन थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हंडिया थाने के प्रभारी के रूप में निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है। श्री सिंह अब हंडिया थाने की कमान संभालेंगे।
इसी क्रम में संगम पर्यटक थाने का प्रभार निरीक्षक अविनाश सिंह को सौंपा गया है। संगम क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था अब उनके जिम्मे रहेगी। लालापुर थाने का प्रभार निरीक्षक बृजेश सिंह को दिया गया है। वह लालापुर थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं, लालापुर थाने में तैनात रहे थानाध्यक्ष अनुभव सिंह को अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad