प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी में मानस अपार्टमेंट में शुक्रवार देर शाम आठ मंजिला ईमारत के नीचे एक आभूषण कारोबारी का खून से लतपथ शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और शव क़ो इलाज के लिए चाका लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मामले में एसीपी करछना कुंजलता और इंस्पेक्टर नैनी अविनाश कुमार सिंह फ़ौरन के साथ अपार्टमेंट पहुंचे हुए घटना क़ी तफ़्तीश करते हुए अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों स्वागत पूछताछ के जानकारी जुटाई। मृतक के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया हैं।
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाईल फोन हुए एक सफ़ेद कार क़ो पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आधार कार्ड से मृतक क़ी पहचान भूपेंद्र सोनी पुत्र निब्बू लाल सोनी निवासी चम्पतपुर घूरपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मृतक के घरवालों क़ो घटना क़ी जानकारी दे दी हैं। पूरे मामले क़ी जांच क़ी जा रही हैं।
घूरपुर के चम्पतपुर निवासी निब्बू लाल सोनी आभूषण का काम करते हैं। उनके दो बेटों में छोटा बेटा भूपेंद्र सोनी सरंगापुर चौराहे पर राजा बाबू के मार्केट में आभूषण क़ी दुकान खोल रखा हैं। भूपेंद्र क़ी शादी दो साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। भूपेंद्र ने कुछ दिन पहले ही नई कार खरीदी थी।
शुक्रवार क़ो करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह कार लेकर नैनी के मानस अपार्टमेंट पहुंच गया। जहां आठ मंजिला अपार्टमेंट के सी ब्लॉक नीचे जमीन पर करोब दो बजे संदिग्ध हालत में खून से लतपथ लाश मिली।
सूचना नैनी पुलिस क़ो मिली तो मौके पर एसीपी करछना कुंजलता और नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह फ़ोर्स के साथ पहुंचकर तत्काल युवक क़ो इलाज के लिए भेजा, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आठ मंजिला ईमारत के नीचे एक आभूषण कारोबारी का खून से लतपथ शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई। भूपेंद्र सोनी आभूषण का कारोबार करता था। जानकारी के मुताबिक पहले भी दो गाड़ियां खरीद चुका था उसने कुछ दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। शुक्रवार क़ो जब भूपेंद्र के मोबाइल पर कॉल आई तो वह अपनी नई कर लेकर नैनी मानस अपार्टमेंट्स पहुंचा था। वह कार खड़ी कर अपार्टमेंट के छठवें मंजिल पर पहुंचा था।
भूपेंद्र को अपार्टमेंट में जाते वक्त किसी ने नहीं देखा था और घटना के वक़्त भी किसी ने नहीं देखा था। भूपेंद्र नीचे कैसे गिरा यह जांच का विषय है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद एसीपी करछना कुंजलता ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की। जिसमे पुलिस क़ो कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। अपार्टमेंट हुए आसपास के सीसीटीवी क़ो भी पुलिस खंगाल रही हैं। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें कोउ जानकारी नहीं हैं, एक जोर से आवाज आने के बाद लोग बाहर आए थे और देखा था कि कोई नीचे गिरा हुआ हैं। इसके बाद भीड़ जुट गई थी।
घटना स्थल पर भागते मिली महिला और दो लड़कियां
अपार्टमेंट में रहने वाले एक छात्र में बताया कि एक आवाज गोली चलने जैसी जोर से आने के बाद बाहर निकला तो एक महिला और उसके साथ दो लड़कियां भागते हुए मेरे कमरे क़ी ओर आई और छिपने के लिए सहारा मांगने लगी। डर के कारण उन्हें सहारा नहीं दिया तो वह भागते हुए सड़क क़ी ऒर चली गई। सभी के चेहरे पर काफी डर दिखाई दे रहा था। छात्र के बताने के अनुसार पुलिस उस महिला और दोनों लड़कियों क़ी भी तलाश कर रही हैं।
एसीपी कुंजलता ने बताया कि अपार्टमेंट से युवक के नीचे गिरने क़ी सूचना पर पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हों गई। मृतक क़ी पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड स्वागत क़ी गई और उसके घरवालो से सम्पर्क कर जानकारी दी गई। युवक अपार्टमेंट में क्या करने आया था और किसने बुलाया था, इसकी जांच क़ी जा रही हैं। मृतक के. पास मिले मोबाईल से पूरी घटना का कारण साफ हों।

