Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस का एक्शन: प्रयागराज में अवैध पटाखा गोदाम पर छापा

SV News

30 बोरी पटाखे जब्त, दिवाली पर होने थे सप्लाई

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में कार्रवाई की जा रही है। नैनी पुलिस ने सोमवार को चकदोंदी मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से रखे गए करीब तीन क्विंटल (30 बोरी) पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने मकान मालिक सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। नैनी पुलिस के अनुसार, चकदोंदी में अवैध रूप से पटाखा स्टोर की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक मकान के अंदर छापामार तो उसे वहां करीब तीन क्विंटल पटाखा मिला। पुलिस ने मौके से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस ने मकान मालिक हसीन बाबू उर्फ इंतजार और नफीस अहमद निवासी चकदोंदी को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से रखे गए पटाखे को दिवाली पर्व पर यमुना पार में सप्लाई किया जाना था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही यहां पर गोदाम किराये पर लेकर पटाखा रखा गया था। वर्ष 2015 में पंजाबी हाता मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
एसीपी करछना कुंजलता ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ करते हुए यह जानकारी हासिल की जा रही है कि यह पटाखा कहां से आया और इसमें कौन-कौन शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad