Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विदेश भेजने के नाम पर प्रयागराज में फर्जीवाड़ा, 78 लाख की ठगी

SV News

90 लोगों से 78 लाख रुपये ठगे, फर्जी वीजा से चार सऊदी में फंसे

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी करने और चार के सऊदी में फंसे होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का पता चलने पर भुक्तभोगी ने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकाया गया।
इससे परेशान रायबरेली जिले के सलोन करहिया बाजार निवासी मोहम्मद हनीफ ने मुख्य आरोपित मोहम्मद मुजतबा खान उर्फ सानू रहमान समेत सात के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपित प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी मुहल्ला के रहने वाले हैं।
हनीफ का कहना है कि वह अलग-अलग समय पर लोगों को विदेश भिजवाता रहा है। दो साल पहले सानू से संपर्क हुआ, जिसने सऊदी अरब में लोगों को भिजवाने की बात कही। इसके बाद उसके संपर्क में आए 90 लोगों से 65 लाख रुपये लिए। रुपये उसके सहयोगी नाहिद अंजुम, फैसल खान, अमन, वाहिद अली, मो. अहमद को दिया।
आरोप है कि सानू ने सिर्फ मोहम्मद अय्यूब, रज्जव अली, इबरार अहमद, कमलेश कुमार को दुबई भेजा लेकिन फर्जी वीजा होने के कारण वह फंसे हुए हैं। वह अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पैसा मांगना शुरू किया तो फर्जी लेनदेन दिखाया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद केशवराम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
भुक्तभोगी का आरोप है कि ज़्यादा दबाव बनाने पर सानू और फैसल ने 25 लोगों को दुबई बुलाया। वहां के होटल में 10 दिन तक रुकवाया और पैसे की मांग की। पैसा न मिलने पर वापस भारत भेज दिया।
यह भी आरोप है कि अंजुम ट्रेवल्स के संचालक वाहिद अली ने फर्जी वीजा देकर लोगों से आठ लाख रुपये लेकर दूसरे के बैंक खाते में डलवाया। मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्ना जूजू ने फर्जी वीजा देकर साढ़े तीन लाख रुपये छह पासपोर्ट अपने पास रखे हुए है। मांगने पर जान से मारने की धमकी देते है।
हनीफ का आरोप है कि पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसे दिल्ली बुलाया। अलग-अलग फर्जी लोकेशन भेज कर डेढ़ साल परेशान किया। सऊदी अरब बुलाया लगभग एक महीना वहां रुकने के बाद भी नहीं मिला। कजाकिस्तान बुलाया, जहां 14 दिन वह रुका लेकिन आरोपित नहीं मिले। इसी तरह दिल्ली, मुंबई भी बुलाकर झांसा देता रहा। प्रयागराज के आफिस पहुंचकर दोनों को पकड़ा तो हर माह पैसा देने का वादा किया, लेकिन अब तक नहीं दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad