पिपरी अन्तर्गत हुयी पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना के सम्बन्ध में कार्यवाही
कौशांबी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोमवार को थाना पिपरी अन्तर्गत पटाखा फैक्ट्री में हुयी विस्फोट की घटना की सूचना पर प्रशासन एवं पुलिस टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव से सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही की गयी । घटना के सम्बन्ध में 06 अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 105/288 बीएनएस व 4/5/9B विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया है । उपरोक्त पंजीकृत अभियोग की विवेचना के क्रम में अभियुक्ता शबाना पत्नी शकील व साइना पुत्री शकील निवासीगण महमूदपुर मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथम दृष्टया अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व उदासीनता पाये जाने पर थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल उ0नि0 अमित द्विवेदी व पूर्व चौकी प्रभारी चायल उ0नि0 मनीष पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया । थाना पिपरी पर नियुक्त बीट आरक्षी जितेन्द्र कुमार व आरक्षी कृष्ण कुमार द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं पटाखा फैक्ट्री के संचालन से सम्बन्धित सूचना दर्ज न कराने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
