Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, शोक

sv news


मांडा, प्रयागराज (शशि भूषण द्विवेदी)। लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कॉलेज मांडा खास के सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरि सहाय श्रीवास्तव 75 वर्ष का बीमारी के दौरान गुरुवार दोपहर बाद उनके पैतृक आवास चित्रकूट  जनपद के बलदाऊगंज मोहल्ले में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से मधुमेह से पीड़ित थे। वे वर्ष 2012 में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज मांडा से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर आयोजित शोकसभा में लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कॉलेज के  शिक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय , आशीष सिंह, रमेश यादव, शिव प्रकाश, श्वेता सिंह, अमिता सिंह, श्याम बिहारी यादव, राजेश मिश्रा व शिक्षणेत्तर कर्मचारी राम गोपाल , भोला मिश्रा, शमशाद अली आदि ने शोकसभा कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad