मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। विधानसभा के उरुवा विकासखंड अंतर्गत बिजौरा ग्राम सभा में भाजपा नेत्री बीना मिश्रा के नेतृत्व में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अजय राज शुक्ला रहे तथा मंच संचालन सुनील निषाद ने किया। इस अवसर पर डॉ. हंसराज गौतम, विनीत शुक्ल, शिवसागर मिश्रा, नीरज शर्मा, कृपा शंकर शर्मा, माता चरण निषाद, रामसिरोमणि निषाद, सुनील निषाद, अवनीश उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
