![]() |
प्रयागराज (राजेश सिंह)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉगिंग : ए जर्नी आफ लव को उनके साहस के साथ प्रेम, कर्तव्य, संघर्ष, विरह और भारत से गहरे जुड़ाव की संवेदनशील यात्रा बताया है। शनिवार अपराह्न शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सिविल लाइंस में आयोजित पुस्तक विमर्श और भेंट कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आत्मकथा केवल किसी व्यक्ति के जीवन का लेखा-जोखा नहीं होती बल्कि वह उस समय,समाज और राजनीति को देखने का एक खास नजरिया भी प्रस्तुत करती है , जिसमें लेखक ने जीवन जिया होता है । *शास्त्री* ने कहा कि सोनिया गांधी के जीवन के अनुभव और देश की बदलती राजनीतिक सामाजिक यात्रा को उनके अपने शब्दों में पढ़ना बेहद आत्मीय और विचार पूर्ण अनुभव है । किताब हमें इतिहास को सिर्फ घटनाओं के रूप में नहीं बल्कि उसे जीने वाले व्यक्ति की दृष्टि से समझने का अवसर देती है ।
उन्होंने कहा कि उनकी आत्मकथा पढ़ते हुए यह महसूस होता है कि सोनिया गांधी ने भारत को एक परिवार, एक राजनीतिक विरासत और अपने अपनाएं हुए देश के रूप में देखा है। उनकी निजी यात्रा में प्रेम , पीड़ा ,संघर्ष और अपनत्व के अनेक मार्मिक प्रसंग हैं इस दृष्टि से यह पठनीय है । कहा कि वह दिल्ली में सोनिया जी से भेंट कर इसका हिंदी संस्करण भी निकलवाने का आग्रह करेंगे ताकि देश के करोड़ों लोग और कांग्रेसी तक उनकी जीवन यात्रा की कथा पहुंच सके । मालूम हो कि भारत में सर्वाधिक तेजी से इंग्लिश संस्करण की इस पुस्तक ने विक्रय का रिकॉर्ड स्थापित किया है ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं सचिव किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, शशि प्रकाश, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अरशद अली, सुष्मिता यादव, राजकुमार शुक्ला ,अफरोज अहमद, डॉ अनिल गौड़, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, देवेंद्र कुमार, डॉ प्रेमचंद यादव, राकेश श्रीवास्तव, नयन कुशवाहा, राम मनोरथ सरोज, उमेश श्रीवास्तव, तबरेज़ अहमद, मनोज पासी, नफीस कुरेशी अजय श्रीवास्तव, राकेश पटेल, कामेश्वर सोनकर,मो.ज़ावेद ,भरत लाल, मनहा खान आदि मौजूद थे
