Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मंत्री नन्दी ने किया एकादशाह श्राद्ध एवं शय्या-दान कर्म

 

sv news

मां के निधन से जीवन का सबसे मजबूत आधार छिन गया, लेकिन उनके आशीर्वाद और संस्कार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे : नन्दी

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। पूज्य माताजी के देहावसान के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को मोती पार्क, बहादुरगंज, प्रयागराज में परिवारजनों के साथ एकादशाह श्राद्ध एवं शय्या-दान कर्म श्रद्धा, भावुकता और सनातन परंपरा के अनुरूप विधि-विधानपूर्वक संपन्न किया। इस दौरान मंत्री नन्दी एवं परिवार के सदस्यों ने पूज्य माताजी की आत्मशांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मातृवियोग की गहन पीड़ा के बीच संपन्न हुए इन धार्मिक संस्कारों के दौरान मंत्री नन्दी अत्यंत भावुक रहे। एक पुत्र के रूप में मां के प्रति अपनी श्रद्धा, कृतज्ञता और भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पूज्य माताजी के जाने से उनके जीवन और पूरे परिवार का सबसे मजबूत आधार छिन गया है।

मंत्री नन्दी ने भावुक संदेश में कहा कि मां का स्नेह, त्याग, ममता और संस्कार जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। पूज्य माताजी भले ही आज सशरीर उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दिए संस्कार, जीवन मूल्य, आशीर्वाद और सीख सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। मां की स्मृतियां जीवन के हर क्षण में साथ रहेंगी और उनकी प्रेरणा परिवार को आगे बढ़ने की शक्ति देती रहेगी।

एकादशाह श्राद्ध एवं शय्या-दान कर्म के माध्यम से मंत्री नन्दी और उनके परिवार ने सनातन परंपरा के अनुरूप पूज्य माताजी के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण भाव अर्पित किया। इस भावुक अवसर पर परिवारजनों ने मां की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।

पूज्य माताजी के श्रीचरणों में मंत्री नन्दी एवं परिवार ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad