Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मनकामेश्वर भीमकुंडा मंदिर में साधु बाबा दयाल दास की निर्मम हत्या

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के किनारे स्थित मनकामेश्वर भीमकुंडा मंदिर परिसर में सोमवार की देर रात साधु की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।

मृतक बाबा दयाल दास 62 वर्ष के रूप में हुई है। वह अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अयोध्या अखाड़ा, हनुमानगढ़ी अयोध्या से जुड़े थे और करीब 25 वर्षों से मंदिर में रह रहे थे।

मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में प्रतिदिन की तरह भक्ति मंदिर परिसर की साफ सफाई के लिए पहुंचे तो बाबा दयाल दास की सक्रियता नहीं दिखाई पड़ी तो कुछ देर बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी शव मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सुबह करीब आठ बजे एसीपी अजेंद्र यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे है फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।

हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad