Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मवेशी को बचाने में कार पलटी, चालक की मौत

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  खीरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मवेशी को बचाने की कोशिश में कार पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे राहुल द्विवेदी की मौके पर मौत हो गई। वह अपनी ससुराल भइयां से कार से घर लौट रहे थे।

राहुल पूरादत्तू गांव के रहने वाले थे। रास्ते में अचानक कार के सामने मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार पर से उनका नियंत्रण हट गया और गाड़ी पुलिया से टकराकर पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है।

सड़क किनारे पलटी मिली कार

बलराम द्विवेदी के बेटे राहुल बुधवार शाम कार से घर लौट रहे थे। पुरादत्तू गांव के सामने उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इसी दौरान थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ लेंडियारी से खीरी थाने लौट रहे थे। उन्हें सड़क किनारे कार पलटी हुई मिली।

राहगीरों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

भाई ने थाने में दी लिखित सूचना

राहुल के भाई राघवेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने खीरी थाने में घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज के मर्चरी हाउस भेज दिया।

थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि भाई की लिखित सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad