Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सहारनपुर से चुनावी शंखनाद करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

sv news

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सहारनपुर से चुनावी रैलियों की शुरूआत करेगी। सहारनपुर की रैली में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इस संदर्भ में शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से रैली की तैयारियों की जानकारी ली।

उससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने वर्चुअल बैठक में परिसीमन से जुड़े संशोधन विधेयक के विरोध की रणनीति तय की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ भी शामिल थीं।

पार्टी की महासचिव ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को परिसीमन से जुड़े संशोधन विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। केंद्र सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को पेश करेगी।

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रेस कान्फ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा संविधान से नफरत करती है। सत्ता में आते ही भाजपा ने अपने कैबिनेट के फैसलों से उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकारें गिराईं। मणिपुर व गोवा में बहुमत न होते हुए भी सरकारें बना लीं। फिर विधायकों की खरीद-फरोख्त करके कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकारें गिराईं।

महाराष्ट्र में पूरी की पूरी पार्टियां तोड़ लीं। विधायक चुराए, सांसद चुराए, वोट चुराए, और अब सदन में बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में राजीव गांधी पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने का 64वां संविधान संशोधन बिल लाए थे। वर्ष 1992-93 में कांग्रेस ने 73वें और 74वें संशोधन से पंचायतों और नगर निकायों में महिला आरक्षण लागू कराया।

सांसद राकेश राठौर ने प्रदेश प्रभारी की कार्यप्रणाली से जताई नाराजगी

सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें साइड लाइन (किनारे) किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad