Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूपी के हर थाने में बनेगी गवाह सुरक्षा यूनिट

sv news


महिलाओं और बच्चों को जांच के दौरान मिलेगी आर्थिक मदद

लखनऊ। पुलिस थानों में पीड़ितों और गवाहों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए अब प्रत्येक थाने और जिला मुख्यालय पर गवाह सुरक्षा इकाई (विटनेस प्रोटेक्शन यूनिट) स्थापित करने की तैयारी है। साथ ही संवेदनशील पीड़ितों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को जांच के दौरान यात्रा, भोजन और आपातकालीन जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मंजूरी की गई है।

संविधान दिवस पर पुलिस मुख्यालय के संकल्प सभागार में ''डिग्निटी फर्स्ट'' विषय पर आयोजित कार्यशाला में ये सुझाव सामने आए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक उपेंद्र सिंह बघेल (सेवानिवृत्त आइपीएस) ने प्रदेश के पुलिस थानों में पीड़ितों और गवाहों के अनुभवों पर आधारित अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस वर्ष मार्च से अक्टूबर के बीच गाजियाबाद, चंदौली और अलीगढ़ के तीन थानों में अध्ययन कर 30 लोगों के साक्षात्कार लिए गए। रिपोर्ट के अनुसार किसी ने पुलिस के दुर्व्यवहार, अपमान या उत्पीड़न की शिकायत नहीं की। डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों की कार्यसंस्कृति में बदलाव से व्यवहार में सकारात्मक सुधार सामने आया है।

कार्यशाला में मिशन शक्ति केंद्रों और गवाहों की सुरक्षा के उपायों पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मानवाधिकार आयोग, महिला कल्याण और अभियोजन विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad