Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

परिसीमन विधेयक महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की प्रतिबद्धता: नितिन नवीन

sv news

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को कहा कि परिसीमन विधेयक केवल विधायी सुधार नहीं, बल्कि समावेशी लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की उचित भूमिका सुनिश्चित करने की निर्णायक प्रतिबद्धता है। भारत की नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने का समय आ गया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महिला सशक्तीकरण मोदी की गारंटी है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो संदेश के बाद आया।

एक अन्य पोस्ट में नवीन ने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं को नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने की इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं के अधिकार और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर बाधा दूर करेंगे, ताकि महिलाओं को उनके उचित अधिकार और समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत तथा समावेशी बनाएगी। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होगी और देश के विकास को नई दिशा तथा गति मिलेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं नीति-निर्माण और देश का भविष्य तय करने में निर्णायक भूमिका निभाने वाली हैं।

भारत की नारी शक्ति से की गई प्रतिबद्धता पूरी करने का समय आ गया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से परिसीमन विधेयक को मंजूरी देना भारत के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

यह ऐसे लोकतंत्र की दिशा में कदम है, जहां हर नागरिक को उसका उचित प्रतिनिधित्व मिले और नारी शक्ति को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उसका सही स्थान मिले। प्रस्तावित व्यवस्था से राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ेगी, जिससे संसद में व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad