Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने तथा बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से नगर निगम प्रयागराज की ओर से जोन-04 के बाई का बाग स्थित क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों, बेटियों की शिक्षा के महत्व तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह न केवल बालिकाओं के भविष्य और शिक्षा को प्रभावित करता है, बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है।

: इस दौरान आयोजित सवाल-जवाब सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल विवाह से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। उपस्थित लोगों ने छात्राओं को जागरूक नागरिक बनकर समाज में इस कुरीति के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

नगर निगम की यह पहल शासन द्वारा संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान (21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026) के अंतर्गत की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना और प्रत्येक बालिका को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad