Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एक्यूप्रेशर संस्थान के सम्मेलन का पांचवा दिन

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। एक्यूप्रेशर संस्थान के राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पाँचवे दिन आज भी रोग निदान के विषय में कैसे काम करता है एक्यूप्रेशर इस विषय पर विचार-विमर्श हुआ। एस.जी.पी.आई. के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिजेन्द्र पाण्डे ने बताया कि कई ऐसी स्थितियाँ है जिनमें आपरेशन की आवश्यकता होती हैं लेकिन एक्यूप्रेशर के कुछ चमत्कारिक बिन्दु है जो हमें उस स्थिति से बचाकर रखते है।

मैक्स के मैक्स हॉस्पिटल के प्रसिद्ध न्यूरोलाजिस्ट डॉ. पवन केसरवानी ने भी अपने व्याख्यान में भी यह बात दोहराई। बताते चलें कि दोनों एलोपैथी चिकित्सक होते हुए भी इस विधा को अपनाते है और इसकी क्षमता को स्वीकार करते है। 

प्रात: सत्र में प्रो. प्रभात वर्मा का व्याख्यान किडनी पर आधारित, प्रो. राम कुमार शर्मा का स्पाइन लिस्थैसिस था। 

आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर के प्रणेता श्री जे.पी. अग्रवाल ने ब्रेन एवं स्पाइन के रोग-लक्षण एवं आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर द्वारा सरल निदान एवं उपचार के बारे में बताया। उन्होंने कई केस हिस्ट्री के माध्यम से उपचार के तरीके बताए।

ज्ञात हो कल सम्मेलन का समापन सायं 4 बजे होगा, जिसमें गुरु शिष्य संवाद एवं प्रमाण-पत्र वितरण होगा।

आज के कार्यक्रम में निदेशक ए. के. द्विवेदी, एस के गोयल, एम.एम. कूल सुबोध अग्रवाल, विशाल जायसवाल, अभय त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, अर्चना त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में लौग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad