प्रयागराज (राजेश सिंह)। मां यमुना मैया आरती समिति बरगद घाट मीरापुर के द्वारा देव दीपावली के अवसर पर देव दीपावली का उत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के संयोजन में मनाया गया इस अवसर मां यमुना मैया की भव्य महाआरती किया गया और बरगदघाट को रंगोली और दीपों से सजाया गया और महिलाओं ने सपरिवार देवो के लिए दीप जलाकर मां यमुना के जलधारा में दीपदान किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की और भजन कीर्तन किया ।
प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि 11000 दीपों से बरगद घाट को सजाया गया और मां यमुना की पूजन करके कार्तिक मेला महोत्सव का समापन किया।
इस अवसर पर अभिषेक ठाकुर, राजेश केसरवानी गोपेश रमणी, दिलीप केसरवानी,अमिता शुक्ला शोभा गुप्ता राखी केशरी अनीता सोनकर,रिंकी चौरसिया आदि रहे।
