Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माघ मेला: प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में लगेंगे बेहतरीन इंजन

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनवरी 2027 से शुरू होने वाले माघ मेला को लेकर रेलवे लगातार तैयारी कर रहा है। अतिरिक्त के साथ ही मेमू ट्रेनों का संचालन तो शुरू होगा कि यहां आने वाले सभी ट्रेन में बेहतरीन इंजन लगाए जाएंगे। वजह यह है कि लंबी दूरी तय करने के बाद ट्रेनों के इंजनों को नियमित जांच की जरूरत होती है।

माघ मेला के दौरान प्रयागराज के स्टेशनों पर दबाव बढ़ेगा, जिस कारण इंजनों की जांच के लिए समय नहीं मिलेगा। इसी को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा यह कदम उठाए जाने की तैयारी है। साथ ही इंजन को रेस्ट, रिपेयर की भी जरूरत नहीं होगी।

माघ मेला में श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर नियमित के साथ ही स्पेशल और बड़ी संख्या में मेमू ट्रेनों का संचालन होगा। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, झूंसी, रामबाग, प्रयाग, प्रयागराज संगम, छिवकी रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी ट्रेनों में बेहतरीन इंजन लगाए जाएंगे।

इन इंजनों को सभी जोनों से मंगवाने के लिए रेल बोर्ड द्वारा वार्ता की जा रही है। यह ऐसे इंजन होंगे, जिनकी सर्विसिंग पहले से पूरी हो चुकी हो। प्रयागराज पहुंचने के बाद इंजन को ''रेस्ट या ''रिपेयर'' की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह तत्काल दूसरी ट्रेन लेकर वापस रवाना होने के लिए तैयार रहेगा। जबकि वर्तमान में लंबी दूरी की ट्रेनों में जो इंजन लगते हैं, यहां आने के बाद वापसी के लिए उनकी ''रेस्ट या ''रिपेयर'' की जरूरत पड़ती है।

तकनीकी रूप से दुरुस्त इंजन होने से रास्ते में फेलियर की संभावना खत्म हो जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। उत्तर रेलवे (एनआर), पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर), पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) और पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) से अनुभवी लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों की टीम यहां रहेगी। ये वो कर्मचारी होंगे जिन्हें विशेष रूप से रास्तों की जानकारी और साइको टेस्ट के बाद ही इस जिम्मेदारी के लिए चुना जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad