Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शादी में बाधा बन रही थी मां, बेटी के प्रेमी ने सिर कूंचकर की थी हत्या

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में राजमती (55) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति गिरधारी लाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के मामले प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की छोटी बेटी के प्रेमी ने शादी में बाधा बन रही राजमती के सिर पर ईंट से वार कर हत्या की थी। हत्या की साजिश में छोटी बेटी भी शामिल थी, उसका प्रेम प्रसंग अपनी बड़ी बहन के देवर दिलीप से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन राजमती इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। इसी वजह से बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बेटी फोन के माध्यम से प्रेमी को परिजनों की लोकेशन बता रही थी। वह घटना से पहले और वारदात के बाद तक प्रेमी के संपर्क में रही।

परिजनों के मेले में जाने के बाद दिया वारदात को अंजाम

शुक्रवार रात गिरधारी लाल सरोज अपनी चारों बेटियों और दामाद के साथ भरवारी का दशहरा मेला देखने गए थे। घर में राजमती अकेली थीं, इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर उन पर ईंट से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। रात करीब 10 बजे परिजन घर लौटे तो आंगन में उनका खून से लथपथ शव मिला। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान बेटी और उसके प्रेमी की भूमिका सामने आई।

पति गिरधारी लाल की तहरीर पर राजमती की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में छोटी बेटी और उसके प्रेमी दिलीप की भूमिका सामने आई। छोटी बेटी विद्या देवी (18) को हत्या की साजिश रचने और दिलीप (25) को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - सत्यनारायण, एसपी

कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में राजमती (55) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति गिरधारी लाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के मामले प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की छोटी बेटी के प्रेमी ने शादी में बाधा बन रही राजमती के सिर पर ईंट से वार कर हत्या की थी। हत्या की साजिश में छोटी बेटी भी शामिल थी, उसका प्रेम प्रसंग अपनी बड़ी बहन के देवर दिलीप से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन राजमती इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। इसी वजह से बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बेटी फोन के माध्यम से प्रेमी को परिजनों की लोकेशन बता रही थी। वह घटना से पहले और वारदात के बाद तक प्रेमी के संपर्क में रही।

परिजनों के मेले में जाने के बाद दिया वारदात को अंजाम

शुक्रवार रात गिरधारी लाल सरोज अपनी चारों बेटियों और दामाद के साथ भरवारी का दशहरा मेला देखने गए थे। घर में राजमती अकेली थीं, इसी दौरान आरोपी आरोपी ने मौका पाकर उन पर ईंट से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। रात करीब 10 बजे परिजन घर लौटे तो आंगन में उनका खून से लथपथ शव मिला। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान बेटी और उसके प्रेमी की भूमिका सामने आई।

पति गिरधारी लाल की तहरीर पर राजमती की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में छोटी बेटी और उसके प्रेमी दिलीप की भूमिका सामने आई। छोटी बेटी विद्या देवी (18) को हत्या की साजिश रचने और दिलीप (25) को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - सत्यनारायण, एसपी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad