Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस आज से चलेगी

 

sv news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव रहेंगे उपस्थित

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल पीएम वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी देंगे

अयोध्या। रामनगरी से नेपाल के जनकपुर को जाने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन सोमवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नई दिल्ली से ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर अयोध्याधाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण के सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। इसे लेकर रामनगरी में यातायात डायवर्जन भी रहेगा। अयोध्याधाम क्षेत्र में सोमवार को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

इस प्रकार होगा डायवर्जन

विद्याकुंड चौराहा से कनीगंज एवं रायगंज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन आसिफबाग चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

कनीगंज तिराहा से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन विद्याकुंड चौराहा से लंगड़वीर-टेढ़ी बाजार फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे।

जैन मंदिर तिराहा से कनीगंज एवं रायगंज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रामघाट चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

इबकाल अंसारी आवास तिराहा से अवध आगमन मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन टेढ़ी बाजार से फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे।

श्रीराम अस्पताल तिराहा से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन टेढ़ी बाजार से फ्लाइओवर के नीचे (सर्विस लेन) से होकर रेलवे स्टेशन गेट तक जाएंगे।

अयोध्याधाम जंक्शन पर होगा भव्य कार्यक्रम

अयोध्या से जनकपुर की दूरी 604 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन लगभग 18 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में भारत एवं नेपाल के नागरिकों को ही यात्रा का अवसर मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर सुबह 11 बजे से अयोध्याधाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सरयू-कमला एक्सप्रेस की समयसारिणी

निर्धारित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन सोमवार को शाम पांच बजकर 50 मिनट पर अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए रवाना होगी।

जनकपुर से यह ट्रेन शनिवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का ठहराव अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिहसो, मधुबनी, जयनगर और जनकपुर होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad