Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सिक्स लेन पुल पर क्या 11 दिनों में आवागमन शुरू हो सकेगा?

sv news

उठे सवाल, 10 दिसंबर से एक लेन खोलने का है अल्टीमेटम

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगा पर बन रहे बहुप्रतीक्षित सिक्स लेन पुल का निर्माण पूरा होने की तारीखें छह बार बदल चुकी हैं। जिलाधिकारी ने 10 दिसंबर तक पुल के एक लेन पर आवागमन शुरू कराने का निर्देश ऐसे में महज 12 दिन भीतर इस पुल के एक लेन पर आवागमन शुरू कराना भारतीय राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देकर तिथि निर्धारित की है 

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दो टूक चेतावनी दी है कि 10 दिसंबर से हर हाल में सिक्स लेन पुल के एक लेन पर यातायात शुरू होना चाहिए। निर्धारित समय सीमा में ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

निर्माण में देरी व लापरवाही से 6 बार समय सीमा बढ़ी

उधर, सिक्स लेन पुल जल्द शुरू होने की उम्मीद में माघ मेला के लिए फाफामऊ की ओर पीपा पुल नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है। करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल को महाकुंभ 2025 से पहले ही जनता के लिए खोलने की योजना थी लेकिन निर्माण में देरी और लापरवाही के चलते छह बार इसकी समय सीमा बढ़ानी पड़ी।

फिनिशिंग व सड़क कार्य अधूरा 

अब पुल का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन कलश चौराहा की ओर उनसे कुछ दूरी तक अभी सड़क नहीं बन पाई है। फिनिशिंग का काम भी अभी शेष है। निर्माण एजेंसी दिन-रात काम कराने का दावा कर रही है, इसके बावजूद तय समय पर आवागमन शुरू होने को लेकर संशय बना हुआ है।

निर्माण एजेंसी के लिए निर्धारित समय सीमा पालन चुनौती

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दो नवंबर को सिक्स लेन पुल का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने 25 से 30 नवंबर तक एक लेन पर आवागमन शुरू कराने और 25 दिसंबर तक पूरे पुल का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित करने का निर्देश दिया था। हालांकि नवंबर के अंतिम दिनों तक भी पुल पर यातायात शुरू होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में अब निर्माण एजेंसी से निर्धारित समय सीमा का पालन कराने की चुनौती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad