Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रविवार को भी संपत्तियो के होंगे बैनामे

sv news


300 करोड़ रुपये के लक्ष्य पाने के लिए प्रदेश के करीब सभी उप निबंधक कार्यालय खुलेंगे

प्रयागराज (राजेश सिंह)। संपत्तियों के बैनामे से होने वाली राजस्व की प्राप्ति का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाने के कारण निबंधन विभाग ने इस बार रविवार को भी उप निबंधक कार्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है। अवकाश के दिन भी संपत्तियों के बैनामे कराए जाएंगे। इसके लिए महानिरीक्षक निबंधन उप्र डॉ. सारिका मोहन की ओर से सभी सहायक महानिरीक्षकों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

निर्देश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अक्टूबर 2025 तक निर्धारित क्रमिक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य 22525 करोड़ रुपये की तुलना में 18808 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई थी जो कि माह अक्टूबर तक के क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष 83.5 प्रतिशत थी। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह अक्टूबर 2026 तक निर्धारित क्रमिक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य 25866 करोड़ रुपये के सापेक्ष 21156 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है जो कि माह अक्टूबर तक के क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष 81.8 प्रतिशत है।

इससे स्पष्ट है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछले वर्ष 2025-26 की तुलना में माह अक्टूबर 2026 तक राजस्व प्राप्ति में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में नियमित कियाकलापों के अतिरिक्त कुछ अतिरिक्त कार्य व प्रयास भी किए जाने चाहिए। माह नवंबर 2026 में कुल पांच कार्य दिवस अवशेष बचे है, इसलिए इन कार्य दिवसों में अधिकाधिक राजस्व प्राप्ति केे लिए सार्थक प्रयास किए जाने होंगे।

इसके लिए ही रविवार को 300 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व प्राप्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य के जनपदों के उपनिबंधक कार्यालयों को सामान्य कार्य दिवसों की तरह खोलते हुए लेखपत्र रजिस्ट्रीकरण का कार्य किया जाएगा। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि इस निर्देश को सभी उप निबंधकों को भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad