Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

संविधान सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रीय एकता का आधार: अनिल सिंह

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला द्वारा रविवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन् करते हुए किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा यमुनापार जिला प्रभारी अनिल सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना एवं उसके मूल उद्देश्यों का वाचन किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान की गरिमा, मूल्यों और आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारत का संविधान सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार है। संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान अतुलनीय एवं अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल देश के संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और सम्मान की रक्षा करने वाला राष्ट्र का सर्वोच्च मार्गदर्शक है। हम सभी का दायित्व है कि संविधान में निहित आदर्शों को अपने आचरण में उतारें और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक डॉ. देवी सिंह पटेल ने संविधान के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल सिद्धांतों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है। संगोष्ठी में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके मूल्यों और आदर्शों के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप पांडेय, रामसुख कुशवाहा, रत्नाकर सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अनिल मिश्रा, पुष्पराज सिंह पटेल, गौतम भारती, पृथ्वी पाल सिंह, नागेश्वर निषाद, जगत नारायण शुक्ला, शिवशंकर दीक्षित सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad