Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गोवंशों को जाड़े से बचाव के लिए गोपालकों को प्रशासक ने किया जागरूक

sv news

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। दस दिन पहले बीमारी से तीन दिन के अंतराल में दो गोवंशों की मौत के बाद ग्राम प्रशासक ने गोपालकों संग बैठक कर गोवंशों को जाड़े से बचाव के लिए जागरूक करते हुए हल्की बीमारी पर भी पशु चिकित्सा अधिकारी या प्रशासक को जानकारी देने का सुझाव दिया। 

मांडा के भवानीपुर ग्राम पंचायत के देवरी गांव में स्थित सरकारी गोशाला में  दस दिन पहले तीन दिन के अंतराल में बीमार चले रहे दो वृद्ध गोवंशों की मौत के गोशाला में व्यवस्था सुधारने और जाड़े में गोवंशों के बचाव के लिए गोपालकों के साथ ग्राम प्रशासक संतोष पांडेय ने बैठक की। गोपालकों को निर्देशित किया कि गोवंशों के हल्की बीमारी पर ही उनका समय से इलाज शुरु हो सके , इसके लिए ग्राम प्रशासक और पशु चिकित्सालय मांडा जानकारी देना आवश्यक है। गोशाला में हरे चारे, भूसा पानी आदि की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही रात में बढ़ती ठंडी को देखते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त बोरे की भी गोशाला में व्यवस्था हो चुकी है। उन्होंने गोपालकों को सेवाभाव से गोशाला में काम करने की सलाह दी। मच्छरों से गोवंशों के बचाव के लिए रात में गोशाला के चारों ओर धुएं के लिए भी गोशाला संचालकों को निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad