Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्व-गणना के सम्बंध में विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक




जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के लिए कहा

जिलाधिकारी ने स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए विभागाध्यक्षों को किया निर्देशित

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना करने के संबंध में विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के अन्तर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक स्व-गणना एवं 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य की गणना प्रगणक के द्वारा किया जाएगा। प्रगणक द्वारा प्रत्येक सदस्य 40 प्रश्नों की अनुसूची भरा जाना है।

जिलाधिकारी ने स्व-गणना की प्रक्रिया, स्व-गणना पोर्टल  (se.census.gov.in) के उपयोग एवं इसकी महत्ता के सम्बन्ध में अवगत करते हुए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। जनगणना अवधि के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की गणना सुनिश्चित की जानी है। जनगणना के  दौरान व्यक्ति की गणना उस स्थान पर की जाएगी, जहाँ वह निर्धारित जनगणना अवधि के दौरान उपस्थित रहेगा। जनगणना के दौरान किसी भी उत्तरदाता से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। उत्तरदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अन्तर्गत गोपनीय रखी जाती है तथा इसका अनधिकृत व्यक्तियों से किसी के साथ साझा नही जाता है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना करने की प्रक्रिया से अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों से स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए कहा, ताकि जनपद में प्रत्येक व्यक्ति की गणना सुनिश्चित करते हुए जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad