Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा की सहायक अध्यापिका गरिमा श्रीवास्तव पुरस्कृत

 

sv news

लघु फिल्म ‘अगर भारत ना होता तो क्या होता’ को ‘बेस्ट एआई फिल्म’ पुरस्कार


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। ब्लॉक मेजा के परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका गरिमा को प्रयागराज के एम एन आई टी में चल रहे  इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल-2026 के भव्य आयोजन में पुरस्कृत होने पर बधाई दी गई। प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर खुर्द की सहायक अध्यापिका गरिमा श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी लघु फिल्म ‘अगर भारत ना होता तो क्या होता’ को समारोह में ‘बेस्ट एआई फिल्म’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से मेजा क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी की लहर है।

इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रसिद्ध अभिनेता  सुधीर सिंह, जाने-माने लेखक  संजय मासूम तथा कला जगत की प्रख्यात विभूतियां पद्मश्री कमलिनी एवं नलिनी जैसी विशिष्ट हस्तियां उपस्थित रहीं। इतनी प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी वाले मंच पर गरिमा श्रीवास्तव को सम्मान मिलना मेजा के लिए गौरव की बात है।

इस उपलब्धि पर विकासखंड मेजा के शिक्षकों ने गरिमा श्रीवास्तव को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि गरिमा श्रीवास्तव विद्यालय में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से बच्चों को नवाचारपूर्ण तरीके से शिक्षा प्रदान कर रही हैं। इसके साथ ही जनगणना सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में भी वह निरंतर सक्रिय योगदान देती रही हैं जिसकारण उन्हें पूर्व सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी मेजा कैलाश सिंह ने उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक से पुरस्कृत भी किया है इस  बधाई कार्यक्रम में बीना सिंह रिंकी शर्मा ईशा रानी संदीप तिवारी अनुरुद्व शुक्ल शशिकांत यादव रवि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad